भोपाल के बाद अब इंदौर में मेट्रो का ट्रायल रन 30 सितंबर को शाम पांच बजे होगा। गांधीनगर स्टेशन से सुपर कारिडोर के स्टेशन नंबर तीन तक 5.9 किलोमीटर की दूरी तक मेट्रो कोच को वायडक्ट व मेट्रो स्टेशन पर चलाया जाएगा। खास बात यह कि मेट्रो कोच में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान व अन्य अधिकारी बैठकर ट्रायल रन के रूट तक सफर करेंगे।

ट्रायल रन को आठ से दस हजार शहरवासियों को भी दिखाया जाएगा। यह लोग मेट्रो डिपो परिसर में रहेंगे। सुपर कारिडोर पर मेट्रो ट्रायल के रूट पर अलग-अलग स्थानों पर मंच पर बैठकर लोग मेट्रो को चलता हुआ देख सकेंगे। इस ट्रायल को राजबाडा और छप्पन दुकानों पर बड़े स्क्रीन लगातार लाइव दिखाने की तैयारी है।