मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज आगर मालवा और मंदसौर में विकास पर्व के तहत कई विकास कार्य की सौगत दे रहे हैं। वें मंदसौर में किसान सम्मेलन में 5477 करोड़ की सिंचाई परियोजना की सौगात देंगे, इससे 1.35 लाख हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। इससे पहले आगर मालवा में उन्होंने 7 जिलों में रफ्तार मिली कम कुंडालिया सिंचाई परियोजना का लोकार्पण किया।
इससे पहले मुख्यमंत्री ने भोपाल में अफसरों की बैठक में कहा कि विकास पर्व के अंतर्गत प्रदेश के हर जिले में लोकार्पण एवं भूमि-पूजन के कार्यक्रम अधिक से अधिक हों। विकास पर्व के कामों का संदेश ठीक ढंग से जनता तक पहुँचे। इस बैठक में सभी जिलों के जन-प्रतिनिधि और कलेक्टर वर्चुअली जुड़े। चौहान ने कहा कि विकास पर्व का कार्यक्रम जन-प्रतिनिधियों की उपस्थिति में हो। उन्होंने खरगोन, विदिशा, उमरिया, शिवपुरी, झाबुआ, शाजापुर, राजगढ़ में लोकार्पण एवं भूमि-पूजन की प्रगति शीघ्रता से बढ़ाई जाए।