मप्र के रतलाम के रहने वाले इमरान खान और मोहम्मद यूनुस साकी को पुणे में गिरफ्तार किया गया है। दोनों जयपुर ब्लास्ट की साजिश रचने के मामले फरार चल रहे थे। दोनों पर 5-5 लाख रुपये का इनाम भी था, एनआई को लंबे समय से इनकी तलाश थी। हाल ही में एनआइए की टीम ने रतलाम में एक आतंकी की संपत्ति अटैच की थी। जयपुर को दहलाने की साजिश रचने के मामले में युनूस, इमरान और फिरोज पठान फरार थे, इनके खिलाफ पहले ही गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।