भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर पूरे प्रदेश में निकलने वाली जन आशीर्वाद यात्राओं की तैयारी को लेकर संभाग स्तर की बैठक खंडवा में संपन्न हुई। जन आशीर्वाद यात्रा इंदौर संभाग के मीडिया प्रभारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि बैठक में इंदौर संभाग के जन आशीर्वाद यात्रा के संभागीय प्रभारी इंदौर के सांसद शंकर लालवानी, पूर्व संभागीय मंत्री इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, शाजापुर देवास सांसद महेंद्र सोलंकी, इंदौर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गोलू शुक्ला, प्रदेश शासन में सिंचाई मंत्री तुलसी सिलावट, सावन सोनकर शामिल हुए।
बैठक को संबोधित करते हुए संभागीय प्रभारी सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में हमारी पार्टी को पूर्ण बहुमत प्राप्त हो इस उद्देश्य को लेकर पूरे प्रदेश भर में जन आशीर्वाद यात्रा निकाली जा रही है। सभी पदाधिकारी जन आशीर्वाद यात्रा के साथ ही खंडवा में आयोजित आमसभा को सफल बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं ताकि ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ता और जनता इस कार्यक्रम में पहुंचे।
बैठक को संबोधित करते हुए जयपाल सिंह चावड़ा ने कहा कि प्रदेश कार्य समिति की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इंदौर संभाग की यह आशीर्वाद यात्रा दादाजी की नगरी खंडवा से प्रारंभ हो। 6 सितंबर को इंदौर संभाग की आशीर्वाद यात्रा खंडवा से प्रारंभ होगी। इसको लेकर जिले भर में मंडल स्तर की बैठक लेकर यात्रा एवं आम सभा में ज्यादा से ज्यादा लोग एवं कार्यकर्ता शामिल हो इसकी चिंता करें। यात्रा को लेकर समितियां बनाकर प्रभारी बनाएं और कार्यकर्ताओं को जवाबदारी तय करें। सर्किट हाउस में आयोजित बैठक को जन आशीर्वाद यात्रा के लिए बनाई गई संभाग स्तर की टोली के सभी पदाधिकारी ने भी संबोधित किया।
संभागीय मीडिया प्रभारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि बैठक में संभागीय टोली के पदाधिकारी के साथ यात्रा के जिला प्रभारी सुभाष कोठारी, जिला अध्यक्ष सेवादास पटेल, महामंत्री राजेश तिवारी, अरुण सिंह मुन्ना, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक देवेंद्र वर्मा, नारायण पटेल, राम दांगोरे, जिला पंचायत अध्यक्ष कंचन तंनवे, खंडवा महापौर अमृता अमर यादव, पूर्व मंत्री अर्चना चीटनीस व रंजना बघेल, नरेंद्र सिंह तोमर, ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, कमल वर्मा, सुखदेव पटेल, कमल खंडेलवाल, दिनेश पालीवाल, सुनील जैन, निलेश भारती, मोहित वर्मा टोली सदस्य उपस्थित थे।