मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार 8 सितम्बर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा प्रदेश में आगामी दिनों आने वाले त्योहारों के संदर्भ में क़ानून व्यवस्था सहित विभिन्न मसलों पर बैठक ली। बैठक में सीएम शिवराज ने कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर एवं एसपी कॉन्फ्रेंस को वीसी के माध्यम से संबोधित किया।

बैठक में सीएम शिवराज ने कानून व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए। सीएम ने डीजीपी को निर्देश दिए कि आप भी समीक्षा करते रहे कि तीज त्योहार में कानून व्यवस्था दुरुस्त रहे। कानून व्यवस्था को बनाए रखना हमारी ड्यूटी, कानून व्यवस्था बनाए रखें। हम अपनी चुस्ती फुर्ती और सावधानी में कोई कमी न आए। मेरी भी यही ड्यूटी है। साथ ही ये निर्देश भी दिए कि एसपी-कलेक्टर शांति समिति की बैठक कर आवश्यक निर्णय ले। शांति सुरक्षा का माहौल बनाएं।

फसलों के नुकसान पर निर्देश देते हुए सीएम शिवराज ने कहा, बारिश प्रारंभ हुई यह प्रसन्नता की बात है। कई जगह सोयाबीन की फसलों का नुकसान हुआ है। लेकिन चिंता न करें किसानों का कल्याण मेरी सरकार का मिशन है। इसके साथ ही सीएम ने सभी जिला अधिकारियों को फसलों की स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए।

बैठक में सीएम शिवराज ने कहा जहां भी अल्प वर्षा के कारण नुकसान हुआ। वहां राहत देंगे, फसल बीमा का पैसा देंगे। क्षति का आकलन कर आरबीसी 6(4) के अंतर्गत देंगे। वास्तविकता के आधार पर आंकलन कर हम नुकसान होने पर राहत देंगे। यह हमारा धर्म कर्तव्य है।

सीएम ने बैठक में जल जीवन मिशन के संबंध में निर्देश भी दिए। सीएम शिवराज ने कहा जल जीवन मिशन के कामों की समीक्षा कर लें। सिस्टम बनाए और जांचे कि कहीं कोई कमी न रह जाए। सीएम बोले व्यवस्था डिसेंट्रलाइज्ड करें साथ ही रिस्टोरेशन का काम सही से हो जाए।

योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर भी सीएम सिवराज ने निर्देश दिए। हितग्राही मूलक योजनाओं का समय पर भुगतान होता रहे। चुनाव की व्यवस्था के कारण कोई दिक्कत न हो , योजनाएं संचालित होती रहें।

बैठक में सीएम ने  खाद्य आपूर्ति को लेकर भी निर्देश दिए। सीएम ने कहा खाद्य की आपूर्ति सुनिश्चित करना कलेक्टर की ड्यूटी है। यदि कहीं कमी है, तो समय पर बताएं। जिले में आंकलन कर ले कहीं कोई गैप है तो अभी बताएं। कलेक्टर-कमिश्नर रबी की फसल की बोनी के पहले पूरा आंकलन कर विभाग को बताएं।