आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सदस्य राघव चड्डा व अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा शनिवार को महाकाल मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने नंदीहाल में बैठकर शिव आराधना की। मंदिर के पुजारी यश गुरु ने मंत्र उच्चारण के साथ पूजन पाठ करवाया।
सावन माह के चलते गर्भगृह में प्रवेश पर प्रतिबंध के कारण दोनों ने गर्भगृह की चौखट पर मत्था टेका और बाबा महाकाल की पूजन आरती की। राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने मंदिर में शांति पाठ और रूद्र पाठ भी कराया।
परिणीति और राघव की सगाई 13 मई 2023 को दिल्ली में हुई थी, अब इसी साल वो शादी करने जा रहे हैं। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की तारीख तय हो चुकी है। कहा जा रहा है कि दोनों 25 सितंबर को राजस्थान में शादी करेंगे।