सावन के महीने में उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है।  सावन सोमवार के दिन और दिनों की तुलना में काफी भीड़ देखी जा रही है। इसी के चलते उज्जैन में सुरक्षा के भी पुख्ता  इंतज़ाम किए गए हैं। महाकाल लोक बनने के बाद बड़ी संख्या में भक्त यजन पहुँच रहे हैं।

सरकार भी आगन्तुकों की सुरक्षा को लेकर काफी संजीदा है। इसी के चलते प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उज्जैन में श्रद्धालुओं की सुरक्षा की दृष्टि से नवीन महाकाल लोक थाना खोलने का निर्णय भी लिया है।

गौरतलब है कि महाकाल लोक बनने के बाद इसके परिसर और बाहरी क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए नए थाने की जरूरत महसूस की जा रही थी। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के सामने पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने महाकाल लोक नाम से नए थाने का प्रस्ताव रखते हुए उसका प्रजेंटेशन दे चुके थे।