भोपाल: राज्य शासन ने छिन्दवाड़ा जिले के सौंसर के ग्राम लोधीखेड़ा में 4.748 हैक्टेयर में स्वीकृत मैगनीज ओर की खदान निरस्त (लैप्स) कर दी है। यह खदान मेसर्स एमएस मिनरल्स भोपाल को 27 सितम्बर 2010 से 26 सितम्बर 2040 तक 30 वर्षों के लिये खनिज विभाग ने स्वीकृत की थी परन्तु पिछले दो वर्षों से पट्टेदार ने इस खदान के संचालन में कोई रुचि नहीं ली है और खदान इन दो वर्षों में असंचालित भी पाई गई है। इसके अलावा, खदन के पट्टे हेतु खनन योजना, पर्यावरणीय अनुमति, जल एवं वायु सम्मति तथा खदान क्षेत्र में उत्पादन एवं प्रेषण की जानकारी संबधी दस्तावेज भी उपलब्ध नहीं पाये गये हैं। कलेक्टर छिन्दवाड़ा की रिपोर्ट के आधार पर राज्य शासन ने यह खदान अब निरस्त कर दी है।
🏏 खेल
छिन्दवाड़ा के सौंसर में मैगनीज ओर की खदान निरस्त की
पिछले दो वर्षों से पट्टेदार ने इस खदान के संचालन में कोई रुचि नहीं ली है और खदान इन दो वर्षों में असंचालित भी पाई गई है..!