मध्यप्रदेश में मानसून सक्रिय हो रहा है और बारिश की स्थिति बनी हुई है। प्रदेश के कई जिलों में जोरदार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने भिंड में भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं, राजधानी भोपाल समेत 20 जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। प्रदेश में राजधानी भोपाल के साथ-साथ कई ज़िलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

प्रदेश में 15 अगस्त से शुरू हुई बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। दरअसल, नई मौसम प्रणाली के कारण अगस्त के मध्य में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रही ट्रफ लाइन के कारण प्रदेश के ग्वालियर-चंबल संभाग में बारिश हो रही है।

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, श्योपुर कलां, रायसेन, भोपाल, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, शिवपुरी, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, चीरा, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, उमरिया, डिंडोरी में हल्की बारिश हुई। अलीराजपुर और बड़वानी जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश जारी रहने की संभावना है। 

भिंड जिले में भारी बारिश की संभावना है और रेड अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटों में उमरिया, सिवनी, सागर, इंदौर, उज्जैन, सतना, धार, दतिया, गुना, शिवपुरी, भोपाल, नर्मदापुरम और बैतूल जिलों में हल्की बारिश हुई है। 

अगस्त में बारिश औसत से कम है। बारिश बंद होने से राज्य में गर्मी का प्रकोप भी बढ़ रहा था, जिससे उमस और गर्मी से लोगों का हाल बेहाल था, लेकिन बारिश से गर्मी से राहत मिली है। वहीं, कई जिलों में पारा चढ़ता दिख रहा है।