मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में एक सरकारी आवासीय स्कूल के 100 से अधिक छात्रों को स्कूल के हॉस्टल मेस में खाना खाने के बाद फूड पॉइजनिंग के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

जिले के रामपुर छापर इलाके में स्थित स्कूल के छात्रों ने सोमवार रात खाना खाने के बाद पेट दर्द की शिकायत की और उल्टी करने लगे। घटनाक्रम के बाद, स्कूल स्टाफ ने स्थानीय लोगों और पुलिस के साथ मिलकर इन छात्रों को अस्पताल पहुंचाया।

सोमवार की रात छात्रों ने स्कूल छात्रावास के संयुक्त मेस में खाना खाया। स्कूल स्टाफ, स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से छात्रों को अस्पताल भेजा गया।'' बच्चों को जिला अस्पताल और जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी बच्चों की हालत स्थिर है। एहतियात के तौर पर बच्चों को अस्पताल में निगरानी में रखा जाएगा और आज शाम तक उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी।