भोपाल: राज्य के देवास जिले में खातेगांव तहसील को तीेडक़र हिरणगांव नाम से नवीन तहसील बनाई जायेगी। नवीन तहसील हिरणगांव में कुल 27 पटवारी हल्के होंगे जिसमें कुल 63 गांव रहेंगे। हिरणगांव तहसील के गठन के बाद खातेगांव तहसील में 47 पटवारी हल्के रह जायेंगे जिसमें 105 गांव रहेंगे। आगामी 18 सितम्बर के बाद हिरणगांव तहसील मूर्त रुप ले लेगी। देवास में तहसीलों की संख्या बढक़र 11 हो जायेगी।
दो अनुभाग गठित :
राज्य सरकार ने बालाघाट जिले में परसवाड़ा नाम से नया अनुभाग गठित कर दिया है। इसमें तहसील परसवाड़ा के 57 पटवारी हल्के शामिल किये गये हैं। अब बैहर अनुभाग में तहसील बैहर के पटवारी हल्का क्रमांक 1 से 50 तथा तहसील बिरसा के पटवारी हल्का क्रमांक 1 से 69 तक कुल 119 पटवारी हल्के शामिल रहेंगे।
इधर शाजापुर जिले में गुलाना नाम से नया अनुभाग गठित कर दिया गया है जिसमें तहसील गुलाना के राजस्व निरीक्षक मंडल गुलाना एक के समस्त 20 वटवारी हल्के, राजस्व निरीक्षक मंडल मंगलाज दो के समस्त 12 हल्के एवं राजस्व निरीक्षक मंडल सलसलाई तीन के समस्त 12 हल्के, इस प्रकार कुल 44 पटवारी हल्के शामिल किये गये हैं। अनुभाग गुलाना के गठन से शाजापुर अनुभाग में तहसील शाजापुर के 80 हल्के और तहसील मोहन बड़ोदिया के 48 हल्के, इस प्रकार कुल 128 हल्के शामिल रहेंगे।