हरदा जिले में सड़क न बनने से त्रस्त रहवासियों ने 'रोड नहीं तो वोट नहीं' का नारा बुलंद किया है। जिले की हंडिया तहसील के जुगरिया गांव के ग्रामीण ने सड़क की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और सड़क न बनने की स्थिति में चुनावों में वोट न देने का फैसला लिया।

हरदा मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल का गृहक्षेत्र है। जुगरिया गांव के क्षेत्र के रहवासियों का कहना है कि अगर चुनाव से पहले रोड नहीं बनाई गयी तो मतदान का पूर्ण रूप बहिष्कार किया जाएगा। रहवासियों के मुताबिक़ सड़क इतनी ख़स्ताहाल है कि गाड़ियां चलाना तो दूर की बात चलना तक होता ही इस पर चलना तक मुश्किल है।

सरकार की अनसुनी के बाद रहवासियों द्वारा ही रोड पर बार बार मुर्रम डालकर उसको सुधारी जा रही है। स्कूल बच्चों, बीमार लोगों से लेकर सभी को रोड के चलते दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है।  

वही दूसरी तरफ लोक निर्माण विभाग का कहना है कि इस रोड को बनाने के लिए 90 करोड़ रुपया का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है जो अभी तक स्वीकृत नहीं हुआ है. अब देखना यहाँ है कि इस प्रदर्शन के बाद चुनाव तक रहवासियों की समस्या का समाधान हो पाता है या नहीं?