भोपाल: प्रदेश में अब हर जिले की वेबसाईट एवं खनिज विभाग के पोर्टल पर खाली खदानों एवं क्रेशर्स की सूची डाली जायेगी। इसके लिये राज्य शासन ने सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश जारी कर दिये हैं।

दरअसल, केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय की चतुर्थ बैठक में उक्त निर्णय लिया गया था। इसलिये जिला कलेक्टरों से कहा गया है कि परित्यक्त (अबन्डंड) खदानों एवं परित्यक्त स्टोन के्रशर्स की सूची कलेक्टर कार्यालय की वेबसाईट एवं ई-खनिज पोर्टल पर अपलोड की जाये तथा इन सूचियों को प्रति माह अपडेट भी किया जाये। यह कार्यवाही, खाली खदानों को रोजगार उपलब्ध कराने में उपयोग किये जाने हेतु की गई है।