भोपाल से रीवा और नागपुर जाने वाले यात्रियों को रेल मंत्रालय ने बड़ी सौगात दी। भोपाल से नागपुर और रीवा का सफर अब वंदे भारत एक्सप्रेस से किया जा सकेगा। रीवा और नागपुर तक दोनों ट्रेनों को बढ़ाने से हज़ारों यात्रियों को फायदा होगा।

इंदौर से भोपाल के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस अब नागपुर तक और रानी कमलापति से जबलपुर जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को अब रीवा तक जाएगी। रेलवे मंत्रालय ने इसकी मंज़ूरी दे है। 

नए टाइम टेबल के मुताबिक 20173 रानी कमलापति-रीवा वंदे भारत रानी कमलापति से दोपहर 3.30 बजे रवाना होगी और रात 11.30 बजे रीवा पहुंचेगी।

वहीं वापसी में 20174 वन्दे भारत सुबह 5.30 बजे रीवा से रवाना होगी और 1.30 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी।

 इसके आलावा इंदौर-भोपाल वंदे भारत मंगलवार से नियमित रूप से नागपुर तक जाएगी। यह ट्रेन इंदौर से सुबह 6.10 बजे रवाना होकर सुबह 9.15 बजे भोपाल पहुंचेगी और दोपहर 2.30 बजे नागपुर पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन नागपुर से दोपहर 3.20 बजे रवाना होगी और शाम 7 बजे इटारसी पहुंचकर रात 8.40 बजे भोपाल आएगी। ट्रेन रात 10.50 बजे उज्जैन पहुंचेगी और रात 11.45 बजे इंदौर पहुंचेगी।