मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही BJP ने उम्मीदवारों की चौथी सूची भी जारी कर दी है। इस सूची के बाद कुल 230 में से भाजपा ने 136 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। लिस्ट जारी होने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया और कांग्रेस पर कटाक्ष किया है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश ने जो अनुशंसाएं भेजी थी उसी के अनुरूप सूची में घोषित नाम आए हैं। अब हमारे कुल 230 में से 136 उम्मीदवार घोषित हो चुके हैं बाकी सूची भी जल्द ही आएगी।
सीएम शिवराज ने आगे कहा कि हमारी चौथी सूची भी आ गई लेकिन कांग्रेस की सूची कहां है अब तो चुनाव की तारीख भी आ गई है लेकिन कांग्रेस की सूची का पता नहीं है। हमारे उम्मीदवार मैदान में हैं भारतीय जनता पार्टी की तैयारियां चल रही है लेकिन कांग्रेस में तो लट्ठम-लट्ठा मचा है।
हम अपने कार्यकर्ताओं के साथ केंद्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में चुनाव के मैदान में उतर चुके हैं। अपने कार्यकर्ताओं के साथ अपने अस्तित्व की संपूर्ण क्षमता झोंककर हम लोग काम करेंगे और निश्चित तौर पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएंगे। क्योंकि यह प्रदेश के और प्रदेश की जनता के हित में है।