प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को  जबलपुर में 12,600 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इस दौरान उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखे हमले किये. उन्होंने कहा कि हमने कांग्रेस के भ्रष्ट तंत्र को तहस-नहस कर दिया है.

पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने जन धन, आधार और मोबाइल की ऐसी त्रि-शक्ति बनाई कि कांग्रेस का भ्रष्ट तंत्र तहस-नहस हो गया. आज इस त्रि-शक्ति की वजह से 2.5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा (जो चोरी होते थे, गलत हाथों में जाते थे) बचाने का काम मोदी ने किया है."

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा, "2014 में मोदी के आने से पहले क्या हाल था, कांग्रेस के समय में कितने भ्रष्टाचार सामने आते थे. गरीबों का पैसा खाया जाता था. हमने करीब 11 करोड़ फर्जी नामों को वोटर लिस्ट से हटाया. ये वे नाम थे, जिनका कभी जन्म ही नहीं हुआ.

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जबलपुर में 'वीरांगना रानी दुर्गावती स्मारक एवं उद्यान' का शिलान्यास एवं ₹12,600 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का राष्ट्र को समर्पित किया. इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी डी शर्मा मौजूद रहे.