भोपाल: राज्य शासन के नगरीय प्रशासन विभाग ने तीन नवीन नगर परिषदों के गठन की प्रारंभिक अधिसूचना जारी कर दी है। आगामी 7 सितम्बर के बाद इन्हें मूर्त रुप दे दिया जायेगा। इनमें रायसेन जिले के सिलवानी विकासखण्ड की ग्राम पंचायत बम्होरी के ग्राम बम्होरी व भैसरा, ग्राम पंचायत कुण्डाली का ग्राम कुण्डाली एवं ग्राम पंचायत दिल्हारी का ग्राम दिल्हारी को मिलाकर नगर परिषद बम्होरी का गठन किया जायेगा। इसी प्रकार, शाजापुर जिले के विकासखण्ड शुजालपुर की ग्राम पंचायत अवन्तिपुर बड़ौदिया को नगर परिषद तथा शाजापुर जिले के विकासखण्ड मो बड़ादिया की ग्राम पंचायत गुलाना को नगर परिषद बनाया जायेगा।