'यहां औकात में आया करो..औकात भूल गए अपनी' एक डॉक्टर साहब का होमगार्ड को औकात याद दिलाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो छतरपुर जिला अस्पताल का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने डॉक्टर को हटा दिया है।

बड़ी बात यह है कि सरकारी अफसरों की बदतमीज़ियों पर लगातार कारवाई कर रही है। इसके बाद भी अफसरों की बदजुबानी के वीडियो सामने आ रहे हैं।

जानिए क्या है पूरा मामला

छतरपुर के जिला अस्पताल में पदस्थ डॉ. अरुणेंद्र शुक्ला वीडियो में होम गार्ड जवान के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग करते नजर आ रहे थे। इतना ही नहीं गुस्साए डॉक्टर ने कलेक्टर को खरी-खोटी भी सुनाई। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में वह कहते नजर आ रहे हैं, ''कलेक्टर से हमें धमकाओ, मैं कलेक्टर- वलेक्टर से नहीं डरता। इतना ही नहीं, डॉक्टर साहब होम गार्ड से यह भी कह रहे हैं कि तुम गिड़गिड़ाओ मत, जिन रुपयों में तुम खुद बेच रहे हो, उन्हें हम फेंक देते हैं।

इस पूरी घटना का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना 12 फरवरी की बताई जा रही है। वहीं सड़क दुर्घटना में घायल नीलेश दीक्षित नामक अतिथि शिक्षक को बारीगढ़ अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद सिटी स्कैन और एक्स-रे के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जुझारनगर थाने में तैनात होम गार्ड ने घायल की सूचना देकर अनुशंसा की, जबकि जिला अस्पताल में तैनात डॉ. अरुणेंद्र शुक्ला गुस्से में थे। जिसके बाद सीएमएचओ डॉ. लाखन तिवारी कार्रवाई के बजाय समझाने की बात करते नजर आए।