MP Accident News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले से सड़क हादसे से जुड़ी हुई एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है. यहां पर शादी समारोह से लौट रहे लोगों का एक्सीडेंट हो गया. बता दें कि ये लोग ऑटो रिक्शा में सवार थे और ऑटो रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया. इस हादसे में 6 लोग घायल हो गए हैं. जिसमें एक 10 साल की लड़की गंभीर रूप से घायल है जिसे इलाज के लिए जबलपुर रेफर कर दिया गया है.

क्या है पूरा मामला:

पूरा मामला दमोह जिले के भूरी गांव के पास का है. यहां पर शादी से लौट रहे लोगों का ऑटो रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया. जिसकी वजह से 6 लोग घायल हो गए हैं. इसमें 10 साल की लड़की की हालत काफी गंभीर है, जिसे जबलपुर रेफर कर दिया गया है. 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 8 लोग सवार थे जिनमें महिलाएं बच्चे शामिल है. हादसे की खबर मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल ने भर्ती करवाया, जहां सभी की हालत स्थिर बताई जा रही हैं. हादसे के बाद परिजनों की खुशियां मातम में बदल गई है.