भोपाल: सतना विधासभा क्षेत्र के विधायक सिध्दार्थ कुशवाहा की 23 लाख 84 हजार 800 रुपये की राशि पिछले वित्त वर्ष 2022-23 में लैप्स हो गई। लैप्स होने के कारण बताये कि उक्त राशि व्यय करने के लिये वित्त वर्ष के अंतिम त्रैमास में विधायक से अनुशंसा प्राप्त होना एवं तकनीकी कारण रहे। राशि लैप्स होने से विधायक कुशवाह सतना विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में विकास कार्य नहीं करा पाये जिसके लिये उन्होंने अनुशंसा भी की थी।
जल जीवन मिशन के तहत सतना विधानसभा क्षेत्र 23 ग्राम पंचायतों में काम कराया गया जिसमें से पुरैनी में स्रोत असफल होने से काम प्रगतिरत है जबकि पोड़धाखुर्द व कैमा उन्मूलन में 90 प्रतिशत कार्य हो चुका है। शेष सभी ग्राम पंचायतों के चयनित ग्रामों में जलप्रदाय जारी है। सतना विधानसभा क्षेत्र के 54 गांवों में लगाये 807 हैंडपम्पों में से वर्तमान में 104 बंद पड़े हुये हैं।