भोपाल: राज्य सरकार ने विभिन्न विभागों के विधाई प्रस्तावों का परीक्षण करने के गठित वरिष्ठ सचिव समिति का पुनर्गठन कर दिया है। पुनर्गठित समिति में मुख्य सचिव वीरा राणा, अपर मुख्य सचिव नर्मदा घाटी विकास विभाग राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव नगरीय प्रशासन नीरज मण्डलोई, सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी, वित्त विभाग के प्रमुख सचिव मनीष सिंह एवं विधि विभाग के सचिव उमेश पाण्डेय नियुक्त किये गये हैं।
उल्लेखनीय है कि इस समिति द्वारा की विभागों द्वारा तैयार नये कानून या उनमें संशोधन आदि विषयों पर विचार-विमर्श कर उसे स्वीकृति दी जाती है।