भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस ने मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया है। यह आरोप पत्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने जारी किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह ने अपने 18 साल के कार्यकाल में सिर्फ घोटाले किये हैं। उन्होंने कहा कि शिवराज अब 'ठगराज' बन गए हैं। मैं उन्हें 2007 तक शिवराज कहता था, अब वह ठगराज हैं।

भोपाल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने आरोप लगाया कि दुष्प्रचार, भ्रष्टाचार और अत्याचार आज मध्यप्रदेश की पहचान बन गए हैं।

उन्होंने कहा कि शिवराज अब ठगराज बन गये हैं, उनकी सरकार ने सभी को धोखा दिया है, चाहे वह व्यापारी हों, युवा हों, किसान हों या सरकारी कर्मचारी हों। इनकी मंशा और नीति धोखा देने की है।

कमल नाथ ने आरोप लगाया कि शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने महाकाल को भी नहीं बख्शा। उन्होंने कहा कि राज्य निवेश मांगता नहीं, आकर्षित करता है। लेकिन भ्रष्टाचार के कारण मध्य प्रदेश में निवेश नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार इतना आम हो गया है कि मैं सभाओं में लोगों से पूछता हूं कि लोग भ्रष्टाचार के बारे में चिल्लाते हैं, 'पैसा दो, काम लो। 'उन्होंने कहा कि मैं जहां भी जाता हूं मुझे ऐसी ही बातें सुनने को मिलती हैं।

उन्होंने कहा कि मैं डेढ़ साल तक मुख्यमंत्री रहा, इस दौरान मेरा लक्ष्य था कि विकास कार्य कैसे करूं। उन्होंने कहा कि उन्हें विधायकों की सौदेबाजी की जानकारी है, लेकिन मैं सौदेबाजी करके अपनी सरकार नहीं चलाना चाहता। मैंने कुर्सी का सौदा नहीं किया। उन्होंने कहा कि अगले तीन-चार महीनों में राज्य में और भी घोटाले सामने आयेंगे। शिवराज सिंह चौहान सरकार में हुए कथित घोटालों की जांच के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि कमल नाथ अब 2018 के मॉडल नहीं हैं, अब वह 2023 के मॉडल बन गएहैं।