डबरा में श्रीधाम एक्सप्रेस के स्टॉप को लेकर चल रही मांग आखिरकार पूरी हो गई। डबरा रेलवे स्टेशन अब गाड़ी संख्या 12191/12192 (हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर) श्रीधाम एक्सप्रेस का स्टॉप बन गया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह जानकारी दी है।
शिवराज सरकार के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा डबरा स्टेशन पर श्रीधाम एक्सप्रेस का स्टॉप बनाने के लिए प्रयासरत थे। अब रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उन्हें पत्र लिखकर यह जानकारी दी है कि डबरा रेलवे स्टेशन अब गाड़ी संख्या 12191/12192 (हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर) श्रीधाम एक्सप्रेस का और बसई रेलवे स्टेशन गाड़ी संख्या 11057/11058 सीएसएमटी-अमृतसर एक्सप्रेस का स्टॉप स्वीकृत हो गया है।
दोनों स्टेशनों पर ट्रेन का स्टॉपेज स्वीकृत करने के लिए मंत्री नरोत्तम मिश्रा का आभार माना है। केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी आपका बहुत-बहुत आभार। स्टॉप स्वीकृत होने से डबरा और बसई के यात्रियों के लिए सफर आसान हो जाएगा।