भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति की  बैठक से पहले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने संभाग प्रभारियों के साथ बैठक कर जिलेवार जानकारी ली। ओबीसी मोर्चा की भी आज भाजपा प्रदेश दफ्तर में बैठक बुलाई गई। दोपहर तीन बजे प्रदेश भाजपा दफ्तर में चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक है। बैठक के संयोजक एवं केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर हैं। वे रविवार से ही भोपाल में हैं। इनके अलावा इस बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय सहित समिति के अन्य सदस्य इस बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक को खासा अहम माना जा रहा है।

ओबीसी मोर्चे की भी बैठक

इस बैठक से पहले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने प्रवासी संभाग प्रभारी और संभाग प्रभारियों की भी एक अहम बैठक ली। संभाग प्रभारियों से उन्होंने हर जिले को लेकर बातचीत की। वहीं जिन विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी ने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है, उस क्षेत्र का भी फीडबैक लिया गया । इसके बाद ओबीसी मोर्चा की भी बैठक हुई। जिसमें इस वर्ग को साधने के लिए भी भाजपा ने रणनीति बनाई ।