भोपाल: प्रदेश में विगत वर्षों में पक्षियों की कुछ प्रजातियों के गिध्द, खरमोर एवं सोनचिरैया की संख्या में कमी आई है। लेकिन इसका कारण जलवायु परिवर्तन नहीं है।
वन विभाग से मिली अधिकृत जानकारी के अनुसार, वन विभाग सारस पक्षी के संरक्षण के लिये अशासकीय संस्थाओं एवं स्थानीय समुदायों के साथ मिलकर गंभीर प्रयास कर रहा है। हालांकि प्रदेश स्तर पर सारस की गणना नहीं कराई गई है।