मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी के प्रतिदिन पौधा लगाने के संकल्प के तीन वर्ष पूरे हो गए हैं। एक ऐसा संकल्प जो कभी टूटा नहीं, इन तीन वर्षों के दौरान पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने देश के 16 राज्यो में पौधे लगाये। देश की कई हस्तियों के साथ पौधारोपण किया। पूर्व सीएम के संकल्प के तीन वर्ष पूर्ण होने पर मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा जी और अन्य पर्यावरणविदों के साथ उन्होंने भोपाल के स्मार्ट सिटी पार्क में पौधारोपण किया।
पूर्व सीएम शिवराज ने 1195 दिनों में 3238 से अधिक पौधे लगाए हैं। 5 जून, 2023 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजाभोज एयरपोर्ट स्थित रामवन में मंत्रीमंडल के सदस्यों के साथ 311 पौधे लगाए। 10 अगस्त, 2023 को मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत 75 पौधे लगाए। 14 अगस्त 2023 को लाड़ली बहनों के साथ 100 पौधे रौपे।
पूर्व सीएम ने अपने X हैंडल पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है,
एक रोपा गया पौधा, विशाल वृक्ष बन जाता है। जीवन देता है, जीना सिखाता है। वृक्ष गुरु है, सखा है, पालनकर्ता है। प्रतिदिन पौधारोपण के संकल्प को तीन साल पूरे हुए। यही प्रार्थना है ये कार्य जीवनपर्यंत सिद्ध होता रहे। हाथ से हाथ मिलते रहें, लोग जुड़ते रहें!
आपको बता दें इस मौके पर पर्यावरण सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। पर्यावरण सम्मेलन कई मायनों में खास होगा। Fmcइसमें कई गणमान्य लोग होंगे शामिल होंगे। मंगलवार को भोपाल के रवींद्र भवन में ये पर्यावरण सम्मेलन होने जा रहा है। जहां कार्यक्रम में विशेषज्ञों द्वारा पर्यावरण सुरक्षा एवं संरक्षण पर चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री प्रह्लाद पटेल, हार्टफुलनेस इंस्टीट्यूट के प्रमुख कमलेश डी पटेल दज्जी, जाने-माने पर्यावरणविद् अनिल प्रकाश जोशी, गीतकार समीर अंजान समेत कई नेता मौजूद रहेंगे।