मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का विकास पर्व प्रदेशभर में जारी है। शनिवार को सीएम शिवराज ने बुंदेलखंड की धरती पर विकास का दम भरा। इसी क्रम में सीएम शिवराज शनिवार को टीकमगढ़ पहुंचे। 
यहां पर सीएम शिवराज और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने माधवराव सिंधिया स्मृति उद्यान, टीमकगढ़ में मध्यप्रदेश के लोकप्रिय जननेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमंत माधवराव सिंधिया की प्रतिमा का अनावरण किया।

इसके बाद  टीमकगढ़ जिले के जतारा में सीएम ने रोड शो किया। सीएम शिवराज के रोड शो भारी जन सैलाब उमड़ पड़ा। 
सीएम ने ट्वीट किया, ये विश्वास का जनसैलाब है।

साथ ही लगभग यहां पर सीएम शिवराज ने लगभग ₹138 करोड़ के विकासकार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन कर जिलेवासियों को विकास की विभिन्न सौगातें दीं।

इसके बाद सीएम शिवराज ने जतारा में आयोजित 'महिला सम्मेलन कार्यक्रम'  यानि कि लाड़ली बहना सम्मेलन में हिस्सा लिया। 
सीएम शिवराज ने लाड़ली बहना सम्मेलन में सहभागिता करने पधारीं बहनों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
इस अवसर पर सीएम शिवराज को लाड़ली बहनों ने राखी भेंट की साथ ही अपने लिखे हुए स्नेह पत्र भी सीएम शिवराज को सौंपे जिन्हें सीएम ने स्वयं स्वीकार किया।

साथ ही महिलाओं का सम्मान को बढ़ाने वाली 'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना' लागू करने के लिए सीएम शिवराज को लाड़ली बहनों ने धन्यवाद दिया।
'महिला सम्मेलन कार्यक्रम'  में बोलते हुए सीएम ने कहा जतारा के मेरे भाइयों और बहनों, आपने जो विश्वास अपने भाई पर व्यक्त किया है, जान भले ही चली जाए आपके विश्वास को कभी टूटने नहीं दूंगा।