लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी मसूरी से प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों का एक दल ट्रेनिंग के लिए धार पहुंचा। यहां जिले के कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने उन्हें फील्ड में काम करने के अनेक टिप्स दिए। कलेक्टर मिश्रा ने उन्हें बताया कि धार जिले से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। गंभीरता से किया गया अध्ययन भविष्य में काम आएगा। 

उन्होंने प्रशिक्षु अधिकारियों को बताया कि बाग प्रिंट ऑफ धार को जीआई टैग हासिल है। साथ ही मिश्रा ने उनसे इसको और अधिक ख्याति दिलाने के लिए विचार भी जाने। इसके साथ ही कलेक्टर मिश्रा ने कार्यालय में उक्त सभी प्रशिक्षु अधिकारियों का स्वागत करते हुए बैठक लेकर जानकारी दी कि किस शासकीय विभाग में कौन-कौन से कार्य होते है। इस दौरान उन्होंने विभागीय जानकारी के साथ- साथ धार जिले का परिचय देते हुए यहां की संस्कृति के बारे में भी बताया।