विमानन उद्योग में संभावना एवं निवेश प्रोत्साहन के उद्देश्य से मध्यप्रदेश में B20 इंटरनेशनल एयरोस्पेस कांफ्रेंस आयोजित हो रही है। यह आयोजन 1 व 2 सितम्बर को ग्वालियर के होटल रेडीसन में होगा। केन्द्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कॉन्फ्रेंस का उदघाटन किया।

B20 इंटरनॅशनल एयरोस्पेस कांफ्रेंस भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा नागर विमानन मंत्रालय की सहभागिता से आयोजित की जा रही है। एयरोस्पेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश के औद्योगिक नीति और निवेश संवर्धन विभाग के मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव भी भाग लेंगे।

केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने कांफ्रेंस को संबोधित किया। साथ ही एयरोस्पेस सेक्टर के वैश्विक उद्योगपतिओं के साथ परिचर्चा की। भारत सरकार के नागर विमानन मंत्रालय के सचिव चंचल कुमार भी एयरोस्पेस कॉन्फ़्रेंस के उद्घाटन सत्र में मौजूद रहे।

कांफ्रेंस के पहले दिन उड्डयन क्षेत्र में नवाचार, सशक्त उत्पादन एवं इस क्षेत्र में महिलाओं की प्रतिभागिता एवं एयरोस्पेस में आधुनिक तकनीकों की आवयश्यकता पर परिचर्चा की होनी है। साथ ही पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न सत्र आयोजित किए जाना है। यह समारोह ऐसे समय पर हो रहा है जब भारत एयरस्पेस क्षेत्र में उत्पादन, प्रतिरोधकता और प्रतिस्पर्धा में वृद्धि पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।