भोपाल: पिपलानी थाना क्षेत्र स्थित अनंत श्री अस्पताल में मरीज की मौत के बाद परिजन और रिश्तेदारों ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान आरोपियों ने सीनियर डॉक्टर रितेश बालाकार और एक अन्य डॉक्टर से मारपीट कर दी। गुस्साए लोगों ने अस्पताल में तोड़फोड़ भी की है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति पर काबू किया। पुलिस ने डॉक्टर की शिकायत पर चार नामजद आरोपी सहित दर्जनभर लोगों पर मामला दर्ज किया है।

चार नामजद आरोपियों समेत दर्जन भर पर प्रकरण दर्ज

पुलिस अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखकर आरोपियों की पहचान कर रही है। एएसआई रामराज बघेल ने बताया कि नंदराम हवेलिया ( 48 ) पूर्वांचल फेस 1 पिपलानी में रहते थे। शनिवार देर रात उनकी तबीयत बिगड़ी थी। रात करीब 12.30 बजे के आसपास परिजन उन्हें अनंत श्री अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने उन्हें तत्काल इलाज देना शुरू किया। सुबह करीब 3300 बजे के आसपास इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मौत की जानकारी मिलते ही मृतक के रिश्तेदार और 100 क्वार्टर झुग्गी में रहने वाले परिचित पहुंच गए। नाटक के परिजन और रिश्तेदार सहित परिचित डॉक्टर पर आरोप लगाते हुए कहने लगे कि तुम्हारी गलती से मरीज की मौत हुई है। डॉक्टर नहीं बताया कि जब उन्हें लाया गया था तो उनकी हालत नाजुक थी । हार्ट अटैक होने से उनकी मृत्यु हुई है। यह बात सुनते ही परिचित उग्र हो गए और डॉक्टर के साथ मारपीट शुरू कर दी। डॉक्टर के बचाव में स्टाफ के लोग पहुंचे तो मामला बिगड़ गया। आरोपियों ने अस्पताल के कांच भी तोड़ दिए।