भोपाल में रेलवे के चीफ ट्रैफिक कंट्रोलर की शिकायत पर सहकर्मी और उसकी महिला मित्र पर अड़ीबाजी समेत षडयंत्र रचने की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। दअरसल, अड़ीबाजी उनके साथ नौकरी करने वाला अन्य ट्रैफिक कंट्रोलर अपनी महिला मित्र के साथ मिलकर अब तक पचास हजार रुपए ऐंठ चुका था। आरोपियों की लगातार डिमांड बढ़ने से चीफ ट्रैफिक कंट्रोलर परेशान थे और उन्होंने पुलिस को शिकायती आवेदन दिया था। गोविंदपुरा पुलिस ने आवेदन देने के बाद जांच की और आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाएगा।

पुलिस के अनुसार संजय कटारे (52) शक्ति नगर गोविंदपुरा में रहते हैं और रेलवे में चीफ ट्रैफिक कंट्रोलर है। उन्होंने करीब तीन महीने पहले अपनी पत्नी के साथ पुलिस थाने पहुंचकर शिकायती आवेदन दिया था। आवेदन और बयान के माध्यम से उन्होंने बताया था कि साथ नौकरी करने वाले निपेंद्र और उनकी महिला मित्र काजल उनके साथ अड़ीबाजी कर रही है। काजल से संजय कटारे की मुलाकात निपेंद्र के कारण हुई थी।

वह कहती थी कि झूठे केस में फंसा देगी और जेल भेज देगी। वह कहती थी कि मेरा यह बच्चा तुम्हारा है। इस पूरे प्रकरण में षडयंत्र निपेंद्र के साथ मिलकर काजल ने रचा था। दोनों आरोपी संजय से अब तक पचास हजार रुपए की अड़ीबाजी कर चुके थे और उनकी डिमांड लगातार बढ़ती जा रही थी। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज करने के बाद उक्त कार्रवाई की है।