भोपाल: राज्य सरकार ने एक रिटायर्ड खनिज अधिकारी प्रकाश चन्द्र वर्मा को राहत देते हुये उसकी सेवा में कैग यानि महालेखाकार कार्यालय ग्वालियर में की गई सेवा को भी जोड़ दिया है। दरअसल यह अधिकारी खनिज विभाग में आने के पूर्व 7 मार्च 1979 से 9 सितम्बर 1988 तक महालेखा कार्यालय में लिपिक के रुप में कार्यरत थे और उन्होंने महालेखाकार कार्यालय से इस्तीफा दे दिया था जो 9 सितम्बर 1988 को स्वीकृत हुआ। इसी कारण से अब उनकी सेवा में कैग में की गई सेवा की अवधि जोडऩे और इस अनुसार सभी लाभ देने का निर्णय लिया गया है।
🏏 खेल
खनिज अधिकारी की सेवाओं में कैग में किया गया काम भी जोड़ा
कैग में की गई सेवा की अवधि जोडऩे और सभी लाभ देने का निर्णय लिया गया है..!