लोकसभा चुनाव से पहले नेताओं का दल-बदल का सिलसिला लगातार जारी है। पार्टी से नाराज़गी के चलते कई नेता अपनी पार्टी को छोड़कर विरोधियों का हाथ थाम रहे हैं। मध्यप्रदेश में भी BJP लगातार कांग्रेस को झटके पर झटके दिए जा रही है।

इस सिलसिले में अब कुछ और नए नाम जुड़ गए हैं। मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय दमोह जिला पंचायत उपाध्यक्ष मंजू कटारे, रिटायर्ड ADJ नारायण सिंह मीणा के साथ जिला पंचायत सदस्यों, सरपंचों, कांग्रेस नेता समेत 24 अधिवक्ताओं और कांग्रेस ने बीजेपी का दामन  थाम लिया। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी. डी शर्मा ने इन नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर न्यू जॉइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा भी मौजूद रहे। 

दल बदल कर भजपा में आये कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन सरकार द्वारा हो रहे विकास कार्यों एवं संगठन की रीति-नीति से प्रभावित होकर वे भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।