MP Election 2023: मध्यप्रदेश में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में सियासी सरगर्मियां काफी तेज़ हो गई हैं. राजनीतिक उठापठक के बीच पोस्टर पॉलिटिक्स को लेकर भी माहौल काफी गर्म हैं.

प्रदेश की राजनीति में पोस्टर के जरिये वार-पलटवार बीते लंबे से जारी है, जो थमने का नाम नहीं ले रहा है. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के राजधानी में लगे विवादित पोस्टर से शुरू हुई पॉलिटिक्स अब शाहरुख खान की जवान मूवी तक आ पहुंची है.

दरअसल, भोपाल प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर कमलनाथ के विवादित पोस्टर लगाए गए. जिसमें शाहरुख खान की जवान मूवी की तर्ज पर कमलनाथ को करप्शन का हैवान दर्शाया गया है. पोस्टर में स्कैनिंग बारकोड भी प्रिंट किया हुआ है.

अब कांग्रेस कार्यकर्ता इन पोस्टरों को निकालने की कवायद में जुट गए हैं. बता दें कि इससे पहले भी प्रदेश भर में सीएम शिवराज और कमलनाथ के विवादित पोस्टर लग चुके हैं. ख़ासकर फ़ोन-पे (PhonePe) वाले पोस्टर काफी सुर्ख़ियों में रहें थे.