मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों को हर कांग्रेस नेता ने खारिज कर दिया है। हालांकि, पार्टी नेतृत्व ने मंगलवार 20 फरवरी को एक बड़ी बैठक बुलाई है जिसमें सभी विधायकों से वन-टू-वन चर्चा की जाएगी। वहीं, कांग्रेस नेता जितेंद्र सिंह ने दावा किया है कि बैठक में कमलनाथ भी शामिल होंगे।
जितेंद्र सिंह ने कहा कि कमल नाथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और बीजेपी ने उनके विचारों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया है। वह भी आज बैठक में शामिल होने वाले हैं। उनके बारे में सिर्फ अफवाह फैलाना, ही बीजेपी का काम है।' जितेंद्र सिंह ने कहा कि इस बैठक में भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर भी चर्चा होगी।
आपको बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 2 मार्च को मध्य प्रदेश में प्रवेश करने वाली है और 6 मार्च तक चलेगी। बैठक में इस यात्रा को लेकर योजना बनेगी।