मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव का दौर चल रहा हैं। दुसरे चरण की वोटिंग से पहले राज्य निर्वाचन आयोग का बड़ा फ़ैसला सामने आया है।
राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने आदेश जारी करते हुए बताया कि दूसरे चरण के मतदान की काउंटिंग 18 जुलाई को होनी थी। लेकिन इस दिन राष्ट्रपति पद के लिए वोटिंग होनी है। बीजेपी ने भी तारीखों में बदलाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा था।

इसके बाद दोनों दलों की सहमति को देखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने दूसरे चरण की वोटिंग की काउंटिंग की तारीख में परिवर्तन करने पर सहमति जताई है। अब 18 को होने वाली काउंटिंग 20 जुलाई को होगी।