MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बीते कुछ दिनों से झमाझम बारिश का दौर जारी है. कई जिलों में अतिभारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने शनिवार को चार जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है. जबकि, कई जिलों में तेज बारिश का ‘यलो अलर्ट’ जारी किया गया है.
मौसम विभाग ने जिन 4 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इनमें खरगोन,बड़वानी, इंदौर और देवास जिले शामिल हैं.
वहीं, जिन जिलों में आज भारी बारिश होने की संभावना है. उनमें विदिशा, सीहोर, रायसेन, भोपाल, बुरहानपुर, खंडवा, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम, उज्जैन, गुना, दतिया, डिंडौरी, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सागर, टीकमगढ़ और निवाड़ी शामिल हैं. इन जिलों में मध्यम से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है.
MP में बारिश का दौर जारी-
एमपी में लंबे समय बाद मॉनसून पर दौर शुरू होने से किसानों को राहत मिली है. वहीं, प्रदेश में बारिश के स्तर पर बढ़ोतरी भी हुई है. अब तक 28.16 इंच बारिश हुई है, जो सामान्य से 17 प्रतिशत कम है. यानी अब तक राज्य में बारिश का आंकड़ा 33.38 इंच छूना चाहिए था जो इससे काफी कम है.