उत्तराखंड के चमोली में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर करंट लगने से करीब 10 लोगों की मौत हो गई। साइट पर कई लोगो के घायल होने की खबर है जिससे मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है।

हादसे के वक़्त साइट पर 24 लोगों के मौजूद होने की खबर है। घटना में झुलसे हुए लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें से कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

हादसा उस वक़्त हुआ जब चमोली में नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत एक साइट पर काम कर रहे लोग एक तार की चपेट में आ गए। यह भी कहा जा रहा है कि अलकनंदा नदी के पास ट्रांसफॉर्मर ब्लास्ट के बाद करंट फैलने से लोगों की जान गई है।

करंट फैलने से कई लोगों की मौत की आशंका है। बताया जा रहा है कि अधिकांश प्रोजेक्ट पर काम करने वाले लोग हैं। वहीं मदद करने वाले कुछ पुलिसकर्मियों के भी करंट की चपेट में आने की खबर है।