पब्लिक सेक्टर के बैंक आईडीबीआई बैंक का विनिवेश अगले वित्त वर्ष 23-24 ) में पूरा हो जाएगा। डिपार्टमेंट ऑफ इन्वेस्टमेंट एंड पब्लिक एसेट मैनेजमेंट के सचिव तुहिन कांता पांडे ने रायटर्स को यह बात कही है। बैंक में बहुमत हिस्सेदारी हासिल करने के लिए घरेलू और विदेशी दोनों निवेशकों ने रुचि दिखाई है। सरकार ने कहा कि उसे IDBI बैंक में बहुमत हिस्सेदारी के लिए कई बोलियां प्राप्त हुई हैं। आने वाले वित्त वर्ष में विनिवेश की उम्मीद है।
सरकार और जीवन बीमा निगम दोनों के पास आईडीबीआई बैंक में 94.71 फीसदी की हिस्सेदारी है। इसमें केंद्र सरकार की हिस्सेदारी 45.48 फीसदी है, तो वहीं एलआईसी का हिस्सा 49.24 फीसदी है। सरकार ने 7 अक्टूबर को आईडीबीआई बैंक के एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट के लिए बोलियां आमंत्रित की थीं। कुल मिलाकर सरकार और जीवन बीमा निगम मिलकर आईडीबीआई बैंक में 60.72 फीसदी की हिस्सेदारी बेचेंगे।
कब तक हो पाएगा विनिवेश
तुहिन कांत पांडे ने कहा है कि हमें अगले वित्त वर्ष की पहली छमाही तक आई बैंक की बिक्री पूरी होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि बिडर्स को भारतीय रिजर्व बैंक के + उपयुक्त और उचित मानदंड के लिए पुनरीक्षित किया जाएगा और फिर बैंक के गोपनीय डेटा को संभावित बोलीदाताओं के साथ साझा किया जाएगा। सफल बिडर्स को पब्लित शेयरहोल्डिंग के लिए 5.28 फीसदी के अधिग्रहण के लिए ओपन ऑफर लाना होगा।