मणिपुर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। अब सोशल मीडिया पर दो महिलाओं पर अत्याचार का वीडियो वायरल हो रहा है। मणिपुर में कुकी समुदाय की दो महिलाओं को सड़क पर नग्न अवस्था में देखे जाने की घटना पर देशभर में आक्रोश है।

वीडियो को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान सामने आय़ा है। अब इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया है। PM मोदी का कहना है, कि ‘मेरा दिल दर्द से भरा है, अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मणिपुर की बेटियों के साथ जो हुआ उसे कभी माफ नहीं किया जा सकता। मणिपुर को लेकर मेरा दिल दर्द और गुस्से से भरा हुआ है। पीएम मोदी ने कहा कि इस घटना से पूरे देश के लोग शर्मिंदा हैं। मैं लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। कानून अपना काम करेगा।