केंद्रशासित प्रदेश अंडमान निकोबार को मंगलवार को विश्वस्तरीय हवाई अड्डे की सौगात मिलने जा रही है। पीएम मोदी मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पोर्ट ब्लेयर के वीर सावरकर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के नए एकीकृत टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे।

लगभग 710 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नए एकीकृत टर्मिनल भवन के शुरू हो जाने से अंडमान निकोबार में कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा। अब इसकी मन मोह लेने वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं।

नया टर्मिनल भवन की क्षमता सालाना लगभग 50 लाख यात्रियों की है। पोर्ट ब्लेयर हवाईअड्डे पर 80 करोड़ रुपये की लागत से दो बोइंग-767-400 और दो एयरबस-321 प्रकार के विमानों के लिए उपयुक्त एप्रन का भी निर्माण किया गया है। यहाँ एक समय में 10 विमानों की पार्किंग की जा सकती है।

हवाईअड्डे के टर्मिनल का वास्तुशिल्प डिजाइन प्रकृति से प्रेरित है। यह समुद्र और द्वीपों को दर्शाते हुए एक शंख के आकार की संरचना जैसा दिखाई दे रहा है।