राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज ग्वालियर की शाही मेहमान हैं। ग्वालियर आने के बाद महामहिम सीधे जयविलास पैलेस पहुंची जहां पर उनका भव्य स्वागत किया गया। प्रियंका राजे सिंधिया ने महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की पारंपरिक तरीके से अगवानी की। इस मौके पर राजयपाल मंगू भाई पटेल, प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहे।
महाराजा जीवाजीराव सिंधिया म्यूजियम में गौरवशाली धरोहर देखने के बाद उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन संस्थान (ट्रिपल आईटीएम) के दीक्षांत समारोह में शिरकत की।
इससे पूर्व राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू वायु मार्ग द्वारा एयर फोर्स स्टेशन महाराजपुरा पहुंचीं, जहां राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर और केन्द्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उनका स्वागत किया।
यहां से राष्ट्रपति का काफिला सबसे पहले जयविलास पैलेस पहुंचा, जहां उन्होंने महाराजा सर जीवाजीराव सिंधिया म्यूजियम में उनकी प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन किया। इसके बाद म्यूजियम की लाइनेज गैलरी, मराठा गैलरी, इंडस्ट्रीयल गैलरी व प्रदर्शनी सहित दरबार हॉल का अवलोकन किया।