पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और सचिन की प्रेम कहानी की चर्चा के बीच यूपी एटीएस ने बड़ा एक्शन लिया है। यूपी एटीएस ने पाकिस्तान निवासी सीमा हैदर को हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू कर दी है। सीमा के पाकिस्तानी आर्मी से कनेक्शन भी सामने आ रहा है। 

पता चला है कि सीमा के चाचा पाकिस्तान आर्मी में सूबेदार और सीमा का भाई पाकिस्तानी सैनिक है। सीमा हैदर शुरू से ही एटीएस के राडार पर थी, वह नेपाल के रास्ते अपने प्रेमी सचिन से मिलने भारत आई थी। अब एटीएस की टीम व्हाट्सएप चैट और तमाम सबूतों के आधार पर आगे की पूछताछ करेगी।

सीमा से प्रेम कहानी से लेकर भारत में आने तक के सभी पहलुओं पर पूछताछ हो रही है। यूपी पुलिस के नमुताबिक सीमा के आने में बहुत सारे पेंच हैं। ऐसे में उससे पूछताछ लाजिमी है। इसलिए सुरक्षा एजेंसी उससे पूछताछ करेंगी।

सीमा और सचिन मीणा 2019 में पबजी खेलने के दौरान एक-दूसरे के संपर्क में आए और फिर इनकी प्रेम कहानी शुरू हुई।  इसके बाद फिर 13 मई 2023 को सीमा हैदर नेपाल के रास्ते बस में सवार होकर भारत में आ गई। अब यूपी एटीएस ने सीमा को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।