भोपाल: राज्य के सहकारिता विभाग ने प्रदेशभर की सहकारी संस्थाओं के लिये वित्तीय एवं आडिट रिपोर्ट पेश करने की नई समय सीमा तय कर दी है।

सहकारिता आयुक्त संजय गुप्ता ने आदेश जारी कर कहा है कि सहकारी संस्थाओं के वित्तीय पत्रक एवं आडिट प्रतिवेदन प्रस्तुति हेतु नई व्यवस्था इस प्रकार रहेगी: शीर्ष बैंक जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों एवं नागरिक सहकारी बैंकों को वित्तीय पत्रक 30 अप्रैल तक एवं आडिट प्रतिवेदन 31 मई तक प्रस्तुत करना होगा जबकि प्राथमिक संस्था-कृषि साख सहकारी संस्थाओं को वित्तीय पत्रक 15 मई तक एवं आडिअ प्रतिवेदन 30 जून तक पेश करना होगा।

इसी प्रकार, शेष सभी सहकारी संस्थाओं को वित्तीय पत्रक 31 मई तक एवं आडिअ रिपोर्ट 31 जुलाई तक प्रस्तुत करना होगी। यह व्यवस्था वर्ष 2021-22 एवं आगामी लेखा वर्षों के लिए प्रभावशील रहेगी।