भोपाल: राज्य का वन विभाग राजधानी भोपाल में बड़ी झील किनारे स्थित राष्ट्रीय वन विहार पार्क में उसका नया एन्ट्री गेट 1 करोड़ 67 लाख 39 हजार रुपये की लागत से बनवायेगा। 

इसके लिये बजट की व्यवस्था एमपी इको टूरिज्म  बोर्ड से होगी जबकि वन विहार प्रबंध की देखरेख में यह नया गेट बनेगा। इसके लिये आनलाईन टेण्डर जारी कर दिये गये हैं तथा 18 अक्टूबर को ये टेण्डर खोले जायेंगे। 

टेण्डर में शर्त रखी गई है कि ठेकेदार को नौ माह के अंदर जिसमें वर्षाकाल भी शामिल रहेगा, इस नये एन्ट्री गेट को बनाकर देगा। 

उल्लेखनीय है कि लम्बे समय से वन विहार के नये एन्ट्री गेट को बनवाने की कवायद चल रही है तथा इससे पहले भी टेण्डर जारी किये गये थे, परन्तु उपयुक्त ठेकेदार न मिलने से अब पुन: टेण्डर जारी किये गये हैं।