राज्य के सतना जिले के रामपुर बघेलान में 3 करोड़ 48 हजार रुपये की लागत से नया रेस्ट हाऊस बनाया जायेगा।

इसका प्रावधान दूसरे पूरक बजट में किया गया है। लेकिन इसके लिये बजट राशि मात्र 100 रुपये रखी गई है तथा आगे बजट उपलब्ध होने पर इसका निर्माण कार्य कराया जायेगा।