भोपाल: राज्य के नगरीय प्रशासन विभाग ने नवगठित चित्रकूट विकास प्राधिकरण को सुचारु रुप से कार्य संचालन के लिये 20 करोड़ रुपये का एकमुश्त अनुदान का बजट प्रावधान करने का आदेश जारी किया है।
उल्लेखनीय है कि अब तक सतना जिले के चित्रकूट में विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण गठित था जिसे खत्म कर चित्रकूट विकास प्राधिकरण का गठन किया गया है। नये प्राधिकरण में पदों के सृजन के संबंध में वित्त विभाग से अनुमति लेकर पृथक से आदेश जारी किया जायेगा।