Kamal Nath in Delhi: कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ अपने बेटे नकुलनाथ के साथ बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. इतना ही नहीं, कांग्रेस के करीब एक दर्जन विधायक और पूर्व विधायक भी बीजेपी की सदस्यता ले सकते हैं. अगर ऐसा होता हैं तो फिर ये आगामी लोकसभा चुनाव से पहले विपक्ष के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं होगा.
सियासी गलियारों में मध्यप्रदेश से लेकर देश की राजधानी दिल्ली तक हलचलें तेज हो गई हैं. इस बीच कमलनाथ अपने बेटे नकुल के साथ दिल्ली पहुंच गए हैं. सूत्रों का कहना है कि वह आज शाम तक ही बीजेपी के बड़े नेताओं संग बैठक करेंगे. हालांकि, इसकों लेकर अभी कोई अधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई हैं.
इस बीच मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का एक बयान ज़रूर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दरअसल, इन सियासी हलचलों के बीच जीतू पटवारी ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि कमलनाथ को लेकर सारी खबरें निराधार हैं. क्या आप सपने में भी सोच सकते हैं कि इंदिरा जी का तीसरा बेटा कांग्रेस छोड़ सकता हैं. जिनके नेतृत्व में 2 महीने पहले हमने चुनाव लड़ा. जिन्हें मुख्यमंत्री बनाने के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ता अपना सब कुछ न्योछावर करता रहा, क्या वो कांग्रेस को छोड़कर जा सकते हैं?
उन्होंने आगे कहा कि स्व. संजय गांधी और कमल नाथ जी की केमिस्ट्री सभी ने देखी है. कमल नाथ जब पहली बार चुनाव लड़े तो इंदिरा गांधी ने उन्हें तीसरे बेटे के रूप में मिलाया. मुझे याद है जब ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस की सरकार गिराई थी तब भी हर कांग्रेस कार्यकर्ता कमलनाथ के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा था.
सुनिए जीतू पटवारी ने प्रेस कांफ्रेंस में आगे क्या कुछ कहा...