भोपाल: राज्य सरकार ने राज्यपाल मंगु भाई पटेल के माध्यम से चार सरकारी विश्वविद्यालयों के कार्यक्षेत्र में बदलाव का अध्यादेश जारी किया है। इसके लिये मप्र विवि अधिनियम 1973 में संशोधन किया गया है।
जारी अध्यादेश के अनुसार अब देवी अहिल्या विवि इंदौर के कार्यक्षेत्र में इंदौर, धार तथा झाबुआ जिले आयेंगे जबकि जीवाजी विवि ग्वालियर के कार्यक्षेत्र में ग्वालियर, दतिया, श्योपुर, मुरैना एवं भिण्ड जिले आयेंगे।
इसी प्रकार, अब क्रांतिकारी टंट्या भील विवि खरगोन के कार्यक्षेत्र में खरगोन, खण्डवा, बुरहानपुर, बड़वानी तथा अलीराजपुर जिले आयेंगे जबकि क्रांतिवीर तात्या टोपे विवि गुना के कार्यक्षेत्र में गुना, अशोकनगर एवं शिवपुरी जिले आयेंगे।