सजने-संवरने और पूजा की तैयारियों के बाद बचा हुआ समय गुजार पाना आसान नहीं है। परंतु यदि मनोरंजन में मन लग जाए तो समय कहाँ बीत जाता है पता ही नहीं चलता।  इसके लिए बहुत ऐसा है, जो आप कर सकते हैं, अगर आप अपने फ्रेंड्स के साथ ग्रुप में करवाचौथ मना रहे हैं, तो कई सारे ऐसे खेल हैं, जो आप अपनी फ्रेड्स के साथ खेल सकती हैं। जिससे आपका समय भी आसानी से कट जाएगा और आप एंजोय भी कर पाएंगे। इस दिन सारी महिलाएं मिलकर कई मजेदार गेम्स खेल सकती हैं।

यहां पर हम आपके लिए कुछ ऐसे ही एक-एक मिनट के गेम्स लेकर आए हैं जो आपके मनोरंजन में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। यहां हम कुछ खेल बता रहे हैं जो नए हैं और जिन्हें खेलने में आपको मजा भी बहुत आएगा। इन्हें परिवार के साथ खेलेंगे तो बच्चे इनको और भी मनोरंजक बना देंगे।

किसका झूठ, किसका सच-

इसके लिए क्या चाहिए कागज, पेन, एक बड़ा बोल इसे ऐसे खेलें। हर महिला के पास एक पेन और कागज होगा। इसमें वे अपने बारे में एक झूठ और दो सच लिखें। पर ध्यान रहे कि सच और झूठ ऐसा होना चाहिए जिसका अंदाजा लगाया जा सके। कागज की पर्ची बनाकर बोल में डाल दें और सबको मिला दें। अब मेजबान एक पर्ची उठाएगा और महिलाओं के सामने उसे पढ़ेगा। महिलाओं को अंदाजा लगाना है कि यह किसकी पर्ची है। जो महिला सबसे ज्यादा सही जवाब देगी वो विजेता होगी। ध्यान रहे प्रतिभागी खुद का नाम नहीं ले सकते। नाम पहचानने के लिए सिर्फ एक मिनट का समय दिया जाएगा।

हैंडबैग की रानी....

क्या चाहिए पैन इसे ऐसे खेलें। मेजबान सारी महिलाओं को एक पेन और कागज देगा। अब महिलाओं को इस कागज में एक मिनट के अंदर उन वस्तुओं की सूची बनानी है जिन्हें वे अपने पर्स में हमेशा रखती हैं। जैसे कि लिपस्टिक, डायरी, किताब, डेबिट या क्रेडिट कार्ड, बालों की क्लिप आदि। जिसके पर्स में सबसे ज्यादा सामान होगा, वही महिला विजेता होगी।

बबल और रिंग...

क्या चाहिए- बबल सॉल्यूशन,  हूप रिंग इसे ऐसे खेलें। इसे खेलने के लिए पहले हूप रिंग को मेज पर किसी स्टैंड के सहारे लंबा खड़ा कर दें। सारे प्रतिभागी रिम के चारों तरफ खड़े हो जाएंगे। उनमें से एक प्रतिभागी को रिंग से सामने खड़ा होना है। अब मेजबान बबल सॉल्यूशन से बबल उड़ाएगा। प्रतिभागी को एक बबल को फूंक मारते हुए रिंग की दूसरी तरफ ले जाना है। बबल बहुत सारे होंगे इसलिए उनमें से किसी को भी फूंक मारकर रिंग में डाल सकते हैं। इस दौरान कई बबल फूट भी सकते हैं जिसका असर जीत-हार पर नहीं होगा। जिस प्रतिभागी ने एक मिनट में बबल को रिंग के अंदर डाल दिया वही विजेता होगा।